फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र को बनाया जाएगा सेफ सिटी, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
सेफ सिटी की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त मनीष चौहान। संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद को सेफ सिटी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए अधिकारियों को जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जगह चिह्नित और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पिंक शौचालय बनवाने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश मंडलायुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंगलवार की देर शाम मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी संयुक्त रूप से स्थलों का चयन करें। इसके बाद जितने कैमरे लगाए जाने हैं, उसका पूरा विवरण तैयार कराएं। जिन स्थानों पर महिलाओं का आवागमन अधिक होता है वहां पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाएं। बैंकों, शिक्षण संस्थाओं, व्यापारिक अधिष्ठानों आदि से भी संपर्क कर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराएं। इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम की स्थापना के लिए भवन निर्माण किया जाना है जिसके लिए 500 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता है। सचिव, एडीए या ईओ नगर पालिका परिषद आजमगढ़ उपयुक्त जमीन देख लें। यदि भूमि उपलब्ध नहीं है तो शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त कर क्रय की कार्रवाई कराएं। स्ट्रीट लाइटें जहां नहीं हैं या खराब हैं उन्हें तत्काल सर्वे कराकर लगाए। उन्होंने निर्देश दिया कि एसपी सिटी से संपर्क कर पुलिस विभाग द्वारा चिह्नित किए गए महिलाओं के आवागमन वाले स्थलों की भी सूची प्राप्त करें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं प्रति होने वाले अपराधों को रोकना, उन्हें सुरक्षा प्रदान करना, उनमें सुरक्षा की भावना विकसित करना, निडर बनाना, स्वावलंबी बनाना है।
पिंक शौचालयों की संख्या बढ़ाने का निर्देश
आजमगढ़। मंडलायुक्त कहा कि पिंक बूथ के लिए लगभग 150 वर्ग फुट भूमि की आवश्यकता होगी, जिस पर दो मंजिला निर्माण कराया जाएगा। पिंक बूथ में दो कक्ष, टॉयलेट, सोलर पैनल, फर्नीचर, कंप्यूटर इत्यादि की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने एडीएम प्रशासन एवं एसपी सिटी को इस दिशा में तीव्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर पालिका क्षेत्र में तीन स्थानों पर पिंक टायलेट स्थापित होने को कम बताते हुए ईओ को कम से कम 8-10 जगहों पर और पिंक टायलेट बनवाने का निर्देश दिया। डीएम ने ईओं को भीड़भाड़ वाले इलाकों में पिंक टायलेट बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें