फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात जवान की सोमवार की रात बिमारी के चलते मौत हो गई। मंगलवार की सुबह इकलौते पुत्र आयुष ने मोहम्मदपुर बाजार स्थित मकई नदी पर बने श्मशान घाट पर मुखाग्नि दी। वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार स्थित अपने ससुराल में रहकर इलाज करा रहा था। छत्तीसगढ़ प्रांत के सरगुजा जिले के अंबिकापुर नमनाकला ग्राम निवासी घूरन सोनकर सीआईएसएफ में तैनात था। कुछ दिनों से वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था और छुट्टी लेकर अपनी ससुराल में रहकर इलाज करा रहा था। सोमवार की रात उसकी बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतक एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें