फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईबी व आरपीएफ ने छापेमारी कर एक टिकट दलाल को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर आरपीएफ व सीआईबी (अपराध आसूचना शाखा) वाराणासी की टीम ने शनिवार को शहर के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके पास से फर्जी तरीके से ई-टिकट बरामद हुए। वह अवैध तरीके से टिकट निकालकर लोगों को अधिक दामों में बेचता था। पकड़ा गया आरोपी आईआरसीटीसी का प्राधिकृत एजेंट है। अवैध रेलवे टिकट का काम जिले में जोरशोर से चल रहा है। अब तक कई टिकट दलाल जिले में पकड़े भी जा चुके है। तो वहीं अवैध साफ्टवेयर के माध्यम से टिकट निकालने का कार्य बदस्तूर जारी है। फर्जी तरीके से टिकट निकालने को लेकर रेलवे की सीआईबी टीम को शनिवार की सुबह एक सूचना मिली कि शहर के पुरानी सब्जी मंडी (कटरा) क्षेत्र में स्थित एक दुकान से फर्जी टिकट निकाला जा रहा है। इस सूचना पर सीआईबी टीम ने आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीना व उनकी टीम के साथ शनिवार को दिन में लगभग 1.30 बजे पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में एक फोटो स्टेट व टिकट केंद्र पर छापेमारी किया। यहां से पुलिस ने दुकान संचालक अरविंद कुमार शर्मा निवासी कटरा कोतवाली को धरदबोच लिया। उसे अपने साथ लेकर आरपीएफ थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ में पता चला कि वह फर्जी ढंग से अलग-अलग व्यक्तिगत आईआरसीटीसी आईडी व उससे रेल ई-टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को अधिक पैसे लेकर उपलब्ध कराता था। उसके पास से पांच व्यक्तिगत आईडी मिली है। यात्रा शेष एक ई-टिकट तत्काल जिसकी कीमत 1545 रुपये व यात्रा समाप्त नौ टिकट जिसकी कीमत 17523 रुपये बरामद किए। वहीं अपराध में प्रयुक्त उपकरण व कैश बरामद हुए। उसका चालान कर उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मामले की जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार शुक्ला को सौंप दिया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक विक्रम, हेड कांस्टेबिल राजकुमार, कांस्टेबिल अमरनाथ यादव व कमलेश यादव सभी रेसुब पोस्ट आजमगढ़ व सीआइबी वाराणसी के उप निरीक्षक हरीशचंद व कांस्टेबिल कमलेश पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें