फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चौकीदार रखेंगे गांवों में अराजक तत्वों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली परिसर में शुक्रवार की शाम जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय की अध्यक्षता में चौकीदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें चौकीदारों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने चौकीदारों को गांव में रहकर उनकी भूमिका को अहम बताते हुए उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया। जहां चौकीदार गांव में रहकर अराजक तत्वों बाहर से आकर गांव में रह रहे बंजारों और बढ़ती चोरियों आदि पर नजर रखेंगे तो अपराध कम होगा। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं जो गांव में रहकर ऐसे अराजक तत्वों पर नजर रख सकते हैं जो बाहर से आकर गांव में छुप कर रहते हैं और घटनाएं कर देते हैं। यही नहीं गांव में मोहर्रम के पर्व पर ताजिया आदि के रास्ते विवाद सहित अन्य घटनाओं पर नजर रखते हुए गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए यदि किसी प्रकार की कोई जानकारी मिले तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें