फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क नहीं देने पर स्कूल के ग्रुप से बच्चों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाने के कारण शहर के एक निजी विद्यालय के प्रबंधन ने दो छात्रों को पढ़ाई के लिए अपने ग्रुप से हटा दिया। जबकि अभिभावकों की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि यदि नामांकन अथवा पठन-पाठन से संबंधित आप द्वारा कोई भी समस्या उत्पन्न की जाती है तो आपके विरूद्घ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि विजय कुमार गुप्ता एवं नवीन यादव ने बीएसए को शिकायती पत्र सौंपा है। दोनों व्यक्तियों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा इस कोरोना काल के बीच फीस मांगी जा रही है। फीस न देने पर बच्चों को ग्रुप से निकाल दिया गया है। जबकि 31 मई को परीक्षा है। आरोप है कि फीस नहीं जमा करने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा और नाम काटकर निकाल दिया जाएगा। जबकि उक्त बच्चों का दाखिला निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें