आजमगढ़। मानदेय की मांग को लेकर विकास भवन परिसर में क्रमिक अनशन और धरने पर बैठे बालश्रम कर्मचारियों का धरना और क्रमिक अनशन शुक्रवार को 54वें दिन भी जारी रहा। बालश्रम अध्यक्ष रामप्यारे यादव और सूचना मंत्री अतुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/परियोजना निदेशक बालश्रम विद्यालयों में झंडारोहण और मिष्ठान वितरण के लिए धनराशि नहीं दी गई। कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद और पंकज राय ने मानदेय भुगतान की मांग की। रमेश चंद राम, पप्पू मौर्य, संजय मौर्य, विजय कुमार चौरसिया, इंदूबाला मिश्रा, शोभा सिंह, हरिनाथ यादव, रमाकांत आदि मौजूद रहे।