फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण का प्रयास, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र में अपहरण कर्ताओं के चंगुल से बचा बालक।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के देवारा कदीम नहरूमपुर गांव के पास स्कूल से घर लौट रहे एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और अपहरण का प्रयास कर रहे पांच लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

देवारा कदीम नहरूमपुर गांव निवासी छन्नू लाल यादव का दस वर्षीय पुत्र सुनील यादव गांव के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। रोज की भांति मंगलवार की सुबह भी वह स्कूल गया था। छुट्टी होने पर वह साथियों के साथ पैदल घर लौट रहा था। घर से एक किमी पहले ही सड़क पर कार सवार पांच लोगों ने सुनील को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग भाग कर कार की तरफ पहुंचे। जिस पर अपहरण का प्रयास कर रहे लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया और जम कर पिटाई की। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले ग्रामीणों ने पांचों आरोपियों को कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई।
सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा बच्चे के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी है। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की कवायद चल रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें