फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंडरपास में गिरा बालक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के खरेवां गांव निवासी मोहम्मद हारुन का पांच वर्षीय पुत्र अनस खरेवां गांव स्थित अंडरपास के समीप शुक्रवार की शाम को खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक अंडर पास में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल फूलपुर गए और भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव वासियों ने आरोप लगाया कि जबसे अंडरपास बना है अभी तक उसके ऊपर रेलिंग नहीं लगाई गई है। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। गांव वासियों ने अंडर पास के ऊपर रेलिंग लगाने की मांग रेलवे अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें