फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय पोखरी में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एकमा गांव निवासी छह वर्षीय आयुष पुत्र सदानंद शर्मा मंगलवार को घर के पास स्थित पोखरी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह पोखरी में गिर कर डूबने लगा। साथ खेल रहे बच्चे भाग कर घर पहुंचे और लोगों को सूचना दी। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण व परिजन पोखरी में उतर कर उसकी तलाश करने लगे। कुछ ही देर में बालक को पोखरी से निकाल कर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चें को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें