फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से बालक की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव में बुधवार को बिजली की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो अन्य बालक झुलस गए।
विज्ञापन

सेठाकोली गांव निवासी दवन यादव (13) पुत्र शिवबचन यादव, पप्पू पुत्र जोगिंदर व पनिया पुत्र मोहन निवासी बैजाबारी बुधवार की शाम गांव के सिवान में थे। साढ़े चार बजे के लगभग बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर दवन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पप्पू व पनिया झुलस गए। सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू व पनिया को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। वहीं झुलसे बच्चों के इलाज की व्यवस्था भी करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें