फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिर कर बालक की हुई मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी मोहतीम (13) पुत्र मोहम्मद अली मंगलवार की सुबह खेल-खेल में पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह सीधे जमीन पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक चार बहन व आठ भाइयों में आठवें स्थान पर था। मृतका के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी, जिसके चलते ग्रामीणों ने चंदा लगा कर उसका प्राथमिक इलाज कराया। पिता को भी दोनों आंखों से कम दिखाई देता है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें