बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष मौर्य ने सोमवार को कई आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश किया कि सही समय से केंद्र खुलना चाहिए और कोई भी बच्चा घर पर छूटना नहीं चाहिए। फीडिंग एवं पोषण ट्रैकर पर शत प्रतिशत फीडिंग तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्भवती व धात्री महिलाओं को समय से पर टीकाकरण के लिए बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए निर्देशित किया कि कोई भी छूटने न पाए।