फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुख्यमंत्री का मनाया गया जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत जहानागंज बाजार के रामपुर स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन सुंदर कांड के साथ मनाया गया। पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह ने सुबह सुंदर कांड का पाठ कराकर मुख्यमंत्री के दिर्घायु की कामना की। इस दौरान अरविंद सिंह, ब्लाक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, सतीष सिंह शिवप्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे। वहीं, चकडेड़वानी गांव में मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके अलावा लोगों में फलदार पौधे जैसे आम, अमरूद के पौधे बांटे गए। इस अवसर पर अरुणाकर सिंह, इतेश कुमार, यशपाल, चंद्रशेखर, राजेश आदि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु ने 33 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षक नेता कमलेश राय, शमशेर सिंह, बृजनाथ सिंह, कैलाशयादव, सतीश सिंह, अरविंद सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे। अमिलो : मुबरकपुर कस्बा के पुरा खिजिर मुहल्ले में सोमवार की शाम मुसिलम समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काट कर मनाया। भाजपा नेता हाजी अब्दुल मुक्तदिर उर्फ हाजी पल्लू के नेतृत्व में सीएम का 51 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, मौलाना अजमल, सुलेमान रायनी, हसन नसीम, राजू गोंड़, नौशाद कैप्टन, मुमताज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें