फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हज़ार लेने वाला मुख्य आरक्षी गिरफ्तार

विज्ञापन
Chief constable who took 70 thousand arrested
विज्ञापन
आज़मगढ़। मारपीट के मुकदमे से नाम निकलने के लिए एक आरोपी की माँ से 70 हज़ार लेने वाले हेड कॉन्स्टेबल को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली में मां की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। गंभीरपुर थाना के हरिश्चंद्रपुर गांव में मारपीट हुई थी। इस मामले में वर्तमान प्रधान, उसके भाई समेत कई को नामजद किया गया था। इसमे एक बर्खास्त सिपाही भी शामिल था। उसका नाम निकलने के नाम पर सीओ सदर के पीआरओ हेड कांस्टेबल रामसोच ने 70 हज़ार मां लक्ष्मी पत्नी राजकुमार निवासी हरिश्चन्द्रपुर थाना गम्भीरपुर से लिया था। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ और एसपी से शिकायत भी हुई। एसपी के निर्देश पर एएसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल की जांच में आरोप की पुष्टि हुई। बुधवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गई इसके साथ हेड कांस्टेबल राम सोच को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें