आजमगढ़। भूमि बैनामा कराने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी ने भूमि बैनामा कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे।
गंभीरबन के रहने वाले रामप्यारे यादव ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई कि सलारपुर के रहने वाले शिवमोहन शिल्पकार ने अपनी सास की जमीन का बैनामा कराने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये लिए हैं। लेकिन बैनामा नहीं कराया। तगादा करने के बाद पीड़ित को शिवमोहन ने 35 हजार रुपये दिए। बाकी के दो लाख 65 हजार रुपये नहीं दे रहा। पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर शिवमोहन शिल्पकार के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ ही करीब आधा दर्जन लोग ठगी के शिकार हुए हैं। संवाद