फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैंक मैनेजर बनकर ठगे 56,795 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खुद को बैंक मैनेजर बताकर कंपनी में नौकरी कर रहे युवक से साइबर अपराधियों ने 56 हजार 795 रुपए ठग लिए। जब पीड़ित ने दोबारा फोन किया तो उसे धमकी दी। पीड़ित ने इसे लेकर शहर कोतवाली में तहरीर दी है। आंबेडकर नगर जनपद के अहिरौली के संग्रामपुर गांव निवासी पुनीत कुमार सिंह आजमगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता है। तहरीर में बताया कि 21 नवंबर को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया। कहा कि क्रेडिट कार्ड पर बीमा का सर्विस लगा है आप इसे जारी रखना चाहते हैं या फिर हटाना चाहते हैं। पीड़ित ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा बताए वेबसाइट पर जाकर सर्विस को बंद करने का प्रयास किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 56 हजार 795 रुपये कट गए। पीड़ित ने शिकायत शहर कोतवाली के साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की। पीड़ित ने बताया कि जब उसने मोबाइल नंबर पर फोन किया तो ठगों ने धमकी दी कि तुम्हारा पैसा काट लिया है, तुमको जो करना है जाकर कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें