फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, गरीबों के मसीहा थे चरण सिंह

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह - फोटो : डेमो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जी की जयंती मनाई गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि चौ. चरण सिंह किसानों, गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने उप्र में जमींदारी उन्मूलन कर प्रदेश में पिछड़ों, दलितों के लिए ऐतिहासिक काम किया। इसके पूर्व सर्वाधिक भूमि जमींदारों के पास थी। पिछड़ों, दलितों के घर बनाने व रहने का कोई ठिकाना नहीं था। उन्होंने चकबन्दी चलाकर दलितों, पिछड़ों को उनके घर से निकलने का मार्ग प्रशस्त किया था। वे कृषि नीति और आर्थिक नीति के मर्मज्ञ थे। उन्होंने हमेशा किसानों की तरक्की के लिए तमाम योजनाएं चलाई। उन्होंने कहा था कि देश के विकास व खुशहाली का रास्ता खेल खलिहान से होकर जाता है। वे हमेशा कुटीर उद्योगों के पक्षधर थे। उन्होंने कहा था कि कुटीर उद्योगों के माध्यम से हर हाथ को काम व रोजगार मिल सकता है। इससे हर आदमी खुशहाल हो सकता है। खाद व सिंचाई किसानों को सस्ते दर में देने की बात करते थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। भाजपा सरकार में किसानों की दुर्गति हो रही है। किसानों को उनकी खेती में लागत का दोगुना मूल्य देने की बात कृषि में लगने वाली खाद, यन्त्र, विजली व डीजल मंहगा कर किसानों को भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। डा.हरिराम यादव, श्यामदेव चौहान, राजाराम सोनकर, रामप्रवेश यादव, राजेश यादव, शिवसागर यादव, पूर्व मंत्री योगेन्द्र निषाद, शिवमूरत राजभर, मेला पहलवान, रामपलट मास्टर, अरविन्द यादव, रणजीत राजभर, अरविन्द निषाद, गुड्डी देवी, रिंकू यादव, राप्रकाश सोनकर, सोहराब अहमद, अश्वनी यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें