फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: मिठाई विक्रेता का मंदिर में शव मिलने से कोहराम, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों का रोकर बुरा हाल

Fri, 18 Aug 2023 01:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

शुक्रवार की सुबह लसड़ा खुर्द स्थित शिवमंदिर में ग्रामीण ने मिठाई विक्रेता प्रेमचंद प्रजापति को मंदिर पर लेटे हुए। वह उसे जगाने के लिए वहां पहुंचे तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। लोगों ने उसे हिलाया डुलाया तो उसे मृत पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरदह थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Azamgarh Crime: मिठाई विक्रेता का मंदिर में शव मिलने से कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम लसड़ा खुर्द स्थित शिवजी मंदिर पर शुक्रवार की सुबह प्रेमचंद्र प्रजापति (45 वर्ष) पुत्र स्व. हीरालाल प्रजापति का शव पाया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: ढाबा संचालक की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे किया जाम, रखी ये मांग
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लसड़ा खुर्द स्थित शिवमंदिर में ग्रामीण ने मिठाई विक्रेता प्रेमचंद प्रजापति को मंदिर पर लेटे हुए। वह उसे जगाने के लिए वहां पहुंचे तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। लोगों ने उसे हिलाया डुलाया तो उसे मृत पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरदह थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष विनय कुमार दुबे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गए। मृतक प्रेमचंद मौजा मोड़ पर मिठाई की दुकान चलाता था। उसके साथ उसका बड़ा बेटा भी दुकान पर ही रहता है। जबकि छोटा बेटा पढ़ाई करता है। पत्नी बबली का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।  मौत के कारणों का पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें