फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निरीक्षकों व पांच उपनिरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर मंगलवार को महकमे में बदलाव किया। इसके तहत चार निरीक्षकों व पांच उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला गया। वहीं दो थानेदारों की जहां थानेदारी चली गई तो एक को स्वास्थ्य कारणों से अवकाश दे दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के अनुसार एसओ पवई रत्नेश दुबे की थानेदारी छीन कर उन्हें अब देवगांव कोतवाली पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। वहीं एसओ बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य की थानेदारी भी छीन कर एसपी ने उन्हें पीआरओ पुलिस आफिस की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक सिधारी स्वतंत्र कुमार सिंह को स्वास्थ्य कारणों से उपाजित अवकाश दे दिया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में रहे निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा को अब प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय बनाया गया है। रानी की सराय पर बतौर निरीक्षक अपराध तैनात रहे नंद कुमार तिवारी को निरीक्षक अपराध थाना सिधारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस को कंधरापुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कंधरापुर थाने पर तैनात रहे उपनिरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय को अब थानाध्यक्ष गंभीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष गंभीरपुर रहे राम प्रसाद बिंद को थानाध्यक्ष पवई बनाया गया है। पीआरओ पुलिस अफिस की जिम्मेदारी संभाल रहे उपनिरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय को बिलरियागंज थाने की कमान सौंपी गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर यह बदलाव किया गया है। आगे जैसी जरूरत महसूस होगी वैसा बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें