25 एडमिशन व स्कॉलरशिप पोर्टल ‘सीयूसीईटी 2026’’ की आधिकारिक शुरुआत की जानकारी देते प्रो. वाइस चा
आजमगढ़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने आजमगढ़ में एडमिशन व स्कॉलरशिप पोर्टल ‘सीयूसीईटी 2026’ की आधिकारिक शुरुआत की। विवि ने घोषणा की कि सीयूसीईटी से छात्र-छात्राओं को 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। जिससे एआई, रिसर्च और इनोवेशन आधारित उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ बनाया जा सके। पत्रकारवार्ता में प्रो. वाइस चांसलर डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह ने बताया कि उन्नाव स्थित एआई-एनहैंस्ड स्मार्ट कैंपस लगभग 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया गया है। यूनिवर्सिटी ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम सहित 23 वैश्विक कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं, इससे छात्रों को एआई शिक्षा के साथ ग्लोबल जॉब्स, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स का अवसर मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि एकेडमिक सेशन 2026–27 के लिए 68 एआई-एनहैंस्ड प्रोग्राम लॉन्च किए गए हैं। इनमें 40 अंडरग्रेजुएट, 16 पोस्टग्रेजुएट और 12 लेटरल एंट्री कोर्स शामिल हैं। साथ ही 22 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम एग्रीकल्चर, डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देंगे। इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइटसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 18002701411 पर संपर्क कर सकते हैं।