आजमगढ़। सड़कों किनारे खड़े वाहनों की वजह से हादसे हाेते हैं। इस पर लगाम के लिए बृहस्पतिवार को जिले भर में पुलिस ने पांच दिवसीय विशेष अभियान की शुरू किया है। पहले दिन सड़कों के किनारे खड़े 64 वाहनों का चालान किया गया। एसपी अनुराग आर्य ने मुख्य मार्गों और हाईवे के किनारे खड़े वाहनाें के खिलाफ सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया है। सड़कों के किनारे खड़े वाहनों की वजह से अक्सर हादसे होते हैं। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर यह कवायद शुरू की गई है। एसपी के निर्देश पर पांच दिवसीय अभियान की बृहस्पतिवार की रात शुरू हुआ। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पहले दिन अभियान के दौरान 64 वाहनों का चालान किया। एसपी के अनुसार कुल 73 स्थानों पर अभियान चला कर 449 वाहनों की जांच की गई। इसमें 64 वाहनों का चालान किया गया। इसमें थाना गंभीरपुर से 18, मुबारकपुर से 16, निजामाबाद से 12, देवगांव से 07, कंधरापुर से 04, जहानागंज से 02, बरदह से 02 तथा थाना फूलपुर से 01 वाहन का चालान किया गया है।