फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडिंग में लापरवाही पर सीडीपीओ का रोका जाएगा वेतन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण ट्रैकर पोर्टल पर 95 प्रतिशत से अधिक फीडिंग कराएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो सीडीपीओ का वेतन रोक दिया जाए। जिलाधिकारी पोषण ट्रैकर पोर्टल की समीक्षा कर रहे थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने साथ वजन मशीन, स्टैडियो मीटर, इन्फैंटाेमीटर रखें और उसका प्रयोग करें, मौके पर ग्रोथ चार्ट भी अपडेट करते रहे। वर्तमान समय में 0-5 वर्ष तक के बच्चे गर्भवती व धात्री माताओं का आधार नामांकन सुपरवाईजर्स के द्वारा किए जा रहे हैं। जिसमे खराब प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिए कि स्वयं मानीटरिंग करते हुए पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आधार नामांकन कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, सीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें