आजमगढ़। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर मंगलवार को जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट से सीडीओ ने आनंद प्रकाश शुक्ला ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर व बैनर के साथ आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी व स्कूल के बच्चे में शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आईएन तिवारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यह अभियान 19 अक्तूबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगा। दस्तक अभियान 19 अक्तूबर से एक नवंबर 2021 तक चलेगा। कहा कि अभियान में आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को मुख्य जिम्मेदारी दी गई हैं। प्रशिक्षित कार्यकर्ता घर-घर जाकर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी लोगों को देंगी। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में निगरानी समितियों की अहम भूमिका होगी। निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोग व कोविड के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिले के 21 ब्लॉक में अभियान के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई गई हैं। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) शेषधर द्विवेदी, जिला मलेरिया इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार पांडे, डा. संजय कुमार, डा. वाईके राय, डा. एके सिंह, डा. एके चौधरी आदि मौजूद रहे।