बिंद्राबाजार। मुख्य विकास अधिकारी ने रविवार को पशु आश्रय अस्थल कमरावां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशु आश्रय स्थल में उपस्थित पशुओं एवं रजिस्टर पंजीकृत पशुओं की संख्या का मिलान किया। जिसमें उन्होंने पाया कि 30 पशु मौके पर थे। उन्होंने पशु आश्रय के बगल में वर्मी कंपोस्ट बनवाने तथा गोशाला के चारों तरफ तार से घेराबंदी करवाने के लिए ग्राम सचिव से कहा जिससे पशु गौशाला से निकलकर घूम सकें। इसके बाद ग्राम पंचायत बसिरहां में अमृत सरोवर पर हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 15 अगस्त को होने वाले ध्वजारोहण के लिए चबूतरा बनाने को कहा। साथ ही अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण तथा उसके सुरक्षा के लिए वृक गार्ड बनवाने के लिए सचिव को निर्देशित किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डा. आराधना त्रिपाठी, पशु चिकित्सा अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत आदि उपस्थित रहे।