मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को हरैया विकासखंड के बेलकुंडा गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। साथ ही सहबदिया गांव में भी निर्माण को देखा। हरैया विकासखंड के बेलकुंडा गांव में अमृत सरोवर निर्माण कार्य में लगे मनरेगा कर्मी, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण मुख्य विकास धिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि समय से पहले कार्य को पूरा करें। गुणवत्ता युक्त काम हो, इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अमृत सरोवर के निर्माण में 91 मनरेगा कर्मी काम कर रहे थे। कार्यों को देखकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि और बढि़या ढंग से काम कराया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रीता वर्मा, परमानंद वर्मा, विकासखंड अधिकारी श्वेतांक सिंह, अवर अभियंता रोशन लाल आदि लोग उपस्थित रहे।