फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस वाहन पर पथराव कर पशु तस्कर फरार, पीआरडी जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गोधना बाजार में शनिवार की देर रात पिकअप सवार पशु तस्कर पुलिस टीम पर पथराव कर फरार हो गए। इस घटना में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। एक पीआरडी का जवान घायल हो गया। पुलिस अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पवई थाने के सब इंस्पेक्टर उमेश चंद्र शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे हमराहियों के साथ पुलिस वाहन से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना पशु तस्करों से हो गया। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया तो वे गति बढ़ाते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। घटना में पुलिस जीप का शीशा टूट गया और पत्थर से पुलिस वाहन में सवार पीआरडी जवान प्रह्लाद राम घायल हो गया।
पुलिस टीम काफी प्रयास के बाद भी पशु तस्करों को पकड़ नहीं सकी। एसआई ने थाने में अज्ञात पिकअप सवार पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फरार पशु तस्करों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें