फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेंध काटकर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में सेंध मारकर चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

माधोपट्टी गांव निवासी लौटन वर्तमान में किसी काम से दिल्ली गया हुआ है। घर पर पत्नी व परिवार के अन्य लोग रहते हैं। बुधवार की रात सभी खाना खाने के बाद सोने चले गए। देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे से सेंध काटकर अंदर घुसे और घर में रखे 45 हजार नकदी के साथ ही सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, मांगटीका समेत अन्य कीमती जेवरात उठा ले गए। सुबह लौटन की पत्नी रीता देवी सो कर उठी तो घटना की जानकारी हुई। चोर घर के बाहर बक्सा आदि निकाल कर उसे तोड़ कर छोड़ दिए थे। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें