फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मजदूर के घर सेंध लगाकर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ, मकान के पीछे की ईंट निकाल फिल्मी स्टाइल में की चोरी

Tue, 21 Feb 2023 03:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

शेखपुर दाऊद गांव निवासी छट्टू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर के पीछे से सेंध काट कर अंदर घुसे और लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को हुआ। पीड़ित छट्टू के अनुसार उसकी पांच बेटिया है और सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
मजदूर के घर में सेंध काट नकदी व जेवरात चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में निजामाबाद थाना क्षेत्र के शेखपर दाऊद गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में पीछे से सेंध काट कर चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शेखपुर दाऊद गांव निवासी छट्टू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर के पीछे से सेंध काट कर अंदर घुसे और लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को हुआ। पीड़ित छट्टू के अनुसार उसकी पांच बेटिया है और सभी की शादी हो चुकी है। एक बेटी पति के साथ दिल्ली जा रही थी तो अपने जेवरात वह मायके में रख कर गई थी। इसके अलावा बिजली का बकाया जमा करने के लिए वह घर में 35 हजार रुपये नकद जुटा कर रखा था। चोर बेटी के जेवरात व बिजली बिल के रखे 35 हजार नकद उठा ले गए। बेटी के चोरी हुए जेवरातों की कीमत छट्टू से लगभग दो लाख रुपये बताया है। घटना के बाबत पीड़ित ने निजामाबाद थाने में तहरीर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें