फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में सेंध काट नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के बस्ती भुजवल बाजार स्थित किराना कारोबारी के यहां बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सेंध काट कर नकदी व सामान पार कर दिया। किराना कारोबारी सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिसको तहरीर दे दिया है। बस्ती भुजवल गांव निवासी शिवपाल मोदनवाल बाजार में किराना की थोक व फुटकर दुकान अगल-बगल खोल रखे है। रोज की भांति बृहस्पतिवार की शाम भी वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में अज्ञात चोर दुकान के पीछे दीवार में सेंध काट कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे लगभग 30 हजार नकद के अलावा 75 हजार रुपये कीमत के सामान उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह शिवपाल जब दुकान खोला तो अंदर का हाल देख कर हक्का-बक्का रह गया। पीड़ित की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट गई। घटना के बाबत पीड़ित ने अहरौला थाने में लिखित तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें