फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में सेंधमारी कर नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार स्थित कपड़े की दो दुकानों में मंगलवार की रात चोरों ने सेंधमारी की। अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर गांव निवासी मनोज कुमार अग्रहरि फुलवरिया बाजार में किराये पर कमरा लेकर कपड़े की दुकान खोले हैं। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से सेंध काट कर दुकान में रखे 50 हजार नकदी के साथ ही लाखों के ऊनी कपड़े, साड़ी आदि पर हाथ साफ कर दिया। मनोज के अनुसार गल्ले में रखे 10 हजार व एक डिब्बे में बने गुल्लक में रखे लगभग 40 हजार रुपये नकद के अलावा चोर लाखों का कपड़ा उठा ले गए है। वहीं चोरों ने बाजार के एक और दुकान में सेंध काटा लेकिन कुछ चोरी कर पाने में सफल नहीं हुए। कारोबारी मनोज ने अहरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें