अहरौला। क्षेत्र के अब तक सात मदरसा प्रबंधकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा ईओडब्ल्यू जांच अधिकारी ने तीन दिनों में सात मदरसा प्रबंधकों पर गलत सूचना अपलोड करने, तथ्यों को छुपाकर ग्रांट लेने आदि शासन के निर्देश पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें बरामदपुर माहुल में संचालित मदरसा अरबिया मदीनिया के प्रबंधक मोबिन अहमद, रूपाईपुर फरीदपुर में मदरसा अब्दुल मोहींद खान एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक ग़ालिब खान, पाकडपुर माहुल में मदरसा रीसेंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोबिन अहमद, अहरौला में मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मो. हनीफ, शंभूपुर गहजी में मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मो. हनीफ,बरईपुर में मदरसा कुदरते तिब्बत के प्रबंधक यार मो. सुलेमानी, माहुल में अनवारूल उलूम के प्रबंधक मो. राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।