फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अजमतगढ़ नपं अध्यक्ष के पति पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद को गाली देने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर मुकदमा दर्ज किया। सभासद ने अध्यक्ष पति अजय साहनी से भंडारे में दो टैंकर पानी का मांग किया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बात कोतवाली तक पहुंच गई।
विज्ञापन

यनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर 8 इंदिरा नगर मोहल्ले के सभासद अभिषेक राय ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अध्यक्ष पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में भंडारे का आयोजन था। दो टैंकर पानी की आवश्यकता थी। वह अनिल राजभर के साथ नगर पंचायत कार्यालय अजमतगढ़ में पहुंचे। जहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता साहनी की कुर्सी पर उनके पति अजय साहनी बैठे हुए थे। बताया कि उन्होंने पानी की मांग करते हुए कहा कि पास में जल निगम की टंकी है। कुछ दूर के लिए पाइप लाइन बढ़ाना है। इस काम को पूरा कर दीजिए। इतनी ही बात को लेकर अजय साहनी भड़क गए और गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी दिए। अनिल राजभर वीडियो बनाने लगे तो मोबाइल छीना और लेकर चले गए।
पुलिस ने सभासद अभिषेक राय की तहरीर पर चेयरमैन के पति अजय साहनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अजय साहनी ने बताया कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं जो बे बुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें