फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी से बिजली का उपभोग करने वाले आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया तो वहीं 21 घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल में तब्दील किया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के तकनीकी निदेशक पीपी सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने जहानागंज कस्बे में अचानक बिजली की चेकिंग करना शुरू कर दिया। जैसे ही कस्बे केे लोगों को इसकी भनक लगी वे अपना कटिया उतारने लगे तो वहीं कई दुकानदार तो अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिरा दिए। टीम ने आठ जगहों पर चोरी से बिजली का उपभोग होता पाया। जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। जांच के दौरान 21 उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल कर दिया। जांच टीम में सैयद अब्बास रिजवी, अमित कुमार वर्मा, राजीव रंजन राय, प्रमोद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें