फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुकदमा दर्ज, आरोपी थाने से हुआ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला के घर से ग्रामीणों ने एक युवक को मंगलवार की रात में अर्धनग्नावस्था में पकड़ा था। जिसे पेड़ से बांध कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया है लेकिन ग्रामीणों ने जिस युवक को पुलिस को सौंपा था वह युवक थाने से गायब है। एक गांव की रहने वाली महिला का गांव के ही किसी युवक से प्रेम चल रहा था। इस बात की जानकारी उसके पति को भी थी। जिस वह मंगलवार को कहीं जाने की बात कह कर घर से निकला और पड़ोसियों को नजर रखने को कह गया। रात 12 बजे प्रेमिका से मिलने युवक पहुंचा। कुछ देर बाद पट्टीदारों व ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खटखटाया तो महिला ने दरवाजा खोला। ऐसे में युवक बेड के नीचे छुप गया। लोगों ने युवक को अर्धनग्नावस्था में पकड़ लिया और बाहर लाकर पेड़ से बांध कर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पर बुधवार को मामले को दबाने का प्रयास चला। इस बीच मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया लेकिन युवक की गिरफ्तारी अथवा हिरासत में लिए जाने की बात से इंकार कर रही है। एसओ जहानागंज संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का बयान आदि कराया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई होगी। अभी आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें