फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कानूनगो की तहरीर पर लेखपाल सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगो दीनानाथ ने मेंहनगर थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर अभिलेखों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कानूनगो की तहरीर पर पुलिस ने तत्कालीन लेखपाल सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में कानूनगो ने बताया कि तत्कालीन लेखपाल रमेश कुमार द्वारा कटाई गांव में बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के दो लोगों को लाभ पहुंचाने की नियत से फर्जी ढंग से सरकारी जमीन को आबादी दर्ज कर दिया गया। शिकायत पर हुई जांच में तहसीलदार ने इस शिकायत को सही पाया। तब एसडीएम सदर न्यायिक की न्यायालय ने वर्तमान खतौनी को निरस्त करते हुए लेखपाल सहित जमीन का लाभ पाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया। इसके क्रम में कानूनगो द्वारा मेंहनगर थाने में लेखपाल रमेश कुमार और जमीन का लाभ पाने वाले कन्हैया पुत्र खरभन, श्रीनाथ पुत्र उदयभान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। इस तहरीर पर मेंहनगर पुलिस ने शनिवार की शाम तीन लोगों के खिलाफ अभिलेखों से छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि तहसील जांच आख्या के बाद राजस्व निरीक्षक कार्यालय की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें