फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अस्पताल चला रहे संचालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली दस्तावेजों के सहारे अस्पताल चलाने पर संचालक के खिलाफ जांच के बाद सीएचसी अधीक्षक मेंहनगर ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया। एक महिला की शिकायत पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने की मामले की जांच। जांच रिपोर्ट आने के बाद हुई कार्रवाई। मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अहियाई में जाली दस्तावेज के सहारे अस्पताल चलाने की शिकायत सीएमओ से की थी। सीएमओ द्वारा आईएन तिवारी ने उक्त मामले की जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी उमाशरण पांडेय को सौंपी। उमाशरण पांडेय ने जब उक्त मामले की जांच की तो पाया कि उक्त अस्पताल का संचालन जाली दस्तावेजों के सहारे किया जा रहा है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी मेंहनगर के अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने अहियाई में चल रहे अस्पताल संचालक के विरुद्ध मेंहनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेज व प्रमाण पत्र पर अस्पताल संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें