फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में प्रधानपति पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटरों को लुभाने के मकसद से गांव में बिजली के खंभों पर लाइट लगवाने के मामले में शनिवार को लालगंज उड़नदस्ता प्रभारी ने प्रधानपति के खिलाफ मेहनाजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लालगंज उड़नदस्ता प्रभारी- एक राजकुमार बत्रा ने बताया कि मेहनाजपुर थाना के रामनगर निवासी एक शिकायतकर्ता ने जानकारी दी थी कि रामनगर गांव के प्रधानपति राजकुमार राय ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए गांव में बिजली के खंभों पर लाइट लगवा दी है। उन्होंने ऐसा वोटरों को लुभाने के लिए किया है। शिकायतकर्ता की सूचना की मौके पर जांच की गई, शिकायत सही मिली। इस संबंध में मेहनाजपुर थाने में प्रधानपति राजकुमार राय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें