मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र के चकेरा परिसिनीया गांव निवासी विनोद सिंह ने मंगलवार को थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें इलाहाबाद बैंक मेहनाजपुर के कर्मचारी शिवप्रकाश राय, मेहनाजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रभात कुमार सिंह, चंदन यादव, शाखा के पूर्व प्रबंधक को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है आरोपीगण साजिश के तहत उसके खाते से अलग अलग तिथियों में खाते से दस लाख रुपये निकाल लिया। दो मई को बैंक पहुंचने पर विनोद को घटना की जानकारी हुई तो उन्होने थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल के बाद बुधवार को इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर राजेश सिंह ने बताया की केस दर्ज कर ली गयी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही।