फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम कराने का आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमरौला देह गांव निवासिनी अवधी देवी ने पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली थी। अवधी देवी ने न्यायालय को बताया कि उसके पति स्व. रमाशंकर सिंह की हत्या हो चुकी है। उनकी हत्या के बाद बगल के गांव के कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से अभिलेखों में हेरफेर कर उसकी जमीन पर अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके लिए वह काफी लड़ाई और थक हारकर बैठ गई। इसी बीच उसे पता चला कि इन लोगों ने मुंबई में ही जमीन का बैनामा उसके पति से कराया था। तब वह मुंबई गई और रजिस्ट्री कार्यालय में छानबीन कराई। लेकिन उक्त तिथि में कोई बैनामा नहीं पाया गया जो इन लोगों द्वारा तहसील में दाखिल कर जमीन को अपने नाम कराया गया था। तब उसने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थकहार कर उसे कोर्ट की शरण में आना पड़ा। उसकी बातों को सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गढ़वल गांव निवासी विक्रम यादव, शिवबदन यादव, एकराम यादव, प्रभुनाथ यादव और लल्लू यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें