अहरौला थाना क्षेत्र के सारैन गांव निवासी बिरेंद्र (42) पुत्र स्व. राम अनुज कारपेंटर का काम करते हैं। वह सोमवार की दोपहर करीब एक बजे काम कर साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही भटौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी कार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को देर शाम मिली। मृतक सात भाई एक बहन में सबसे बड़ा था।