पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार को दिन में अहरौला थाना अंतर्गत 188 प्वाइंट पर प्रतापगढ़ से आ रही कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार वीरेंद्र तिवारी (64), करन कुमार तिवारी (62) व गीता तिवारी (58) घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और फिर एंबुलेंस से तीनों घायलाें को पीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। जहां गीता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं और आजमगढ़ की तरफ आ रहे थे।