फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाईवे की पटरियों पर ट्रकों सहित बड़े वाहनों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी हाईवे की पटरियों पर बेलईसा मंडी से लेकर रानी की सराय चेकपोस्ट तक खड़े ट्रक सहित अन्य बड़े वाहन दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। लोगों ने स्थानीय पुलिस से कई बार ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की, लेकिन पुलिस के लापरवाह रवैये से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

रानी की सराय क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर ट्रकों का कब्जा है। कार्रवाई न होने से चौबीस घंटे सड़क के दोनों ओर ट्रक व भारी वाहनों की कतार देखने को मिल जाएगी। दिन हो या रात सड़क किनारे चालक अपने वाहन अक्सर बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। रात के समय अक्सर पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहन खड़े वाहन में टकरा जा रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकीं, लेकिन लापरवाह पुलिस विभाग ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। बड़ी बात तो यह है कि ठीक थाने के सामने एक ट्रक बनाने वाले का वर्कशाप है, वहां हमेशा दो या तीन ट्रक खड़ी रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ थाने के सिपाही रात-दिन में थाना क्षेत्र के चौराहों पर गश्त करते हैं, लेकिन हाईवे और ढाबे के आस-पास सड़क की पटरियों को घेरकर खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दुर्घटनाएं अक्सर ढाबों के आसपास होती हैं, जब ट्रक चालक लापरवाही से वाहन खड़ा कर देते हैं। खड़े वाहनों में न तो पार्किंग लाइट जलाती है और न ही अन्य कोई संकेत होते हैं। जिससे हादसे होते हैं। लोगों ने कहा कि यह पुलिस की लापरवाही है कि इस तरह हाईवे पर जहां-तहां बड़े वाहन खड़े रहते हैं यदि पुलिस सक्रिय रहती तो इस समस्या से लोगों को निजात मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें