चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के होली मिलन समारोह में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
आजमगढ़। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में रविवार विकास भवन सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संरक्षक मुन्नू लाल रावत ने सभी को अबीर-गुलाल लगा होली की बधाई दी। प्रांतीय अध्यक्ष माया देवी ने कहा कि होली का त्योहार सच्चाई, सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अहंकार को त्यागकर सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए और प्रदेश के कर्मचारियों को सजग, सरल और संगठित रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर जुलाई तक एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं से अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधिका रंजन, प्रांतीय प्रचार मंत्री सीपी यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला शाखा आजमगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला संयुक्त मंत्री शोभनाथ पाल, मोहम्मद शाहिद, खुशहाल शर्मा, विनोद, रविंद्र यादव, मनोज, रेखा, दुखी सोनकर, श्याम मोहन सिंह, सुखी सोनकर आदि उपस्थित रहे। संचालन जमुना प्रसाद गौड़ ने किया।