फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला को विश्वास में लेकर मंगलसूत्र और टॉप्स ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। ओडसारा गांव निवासी अन्नपूर्णा देवी पत्नी लालबहादुर वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बहन के घर बालूपुर थाना खेजुरी जा रही थीं। रास्ते में फल खरीदते समय कुछ अज्ञात युवक और एक महिला उनके पास आई। बातचीत शुरू कर दी। आरोपियों ने विश्वास दिलाकर उन्हें मौसी कहकर अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। बालूपुर रोड पर ले जाकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और कान का टॉप्स जबरन छीन लिए। शुक्रवार को दिनदहाड़े वारदात के बाद आरोपी भाग मिलने। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया, लेकिन आरोपित मौके से भाग चुके थे। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें