फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन अग्रसेन चौराहा के पास बुधवार की रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यापारी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त व्यक्ति ऑटो मोबाइल पार्ट्स का व्यापारी है। वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली थाना के कटरा पुरानी सब्जी मंडी मुहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ चंदा (68) थाना के हरबंशपुर में ऑटो मोबाइल पार्ट्स की दुकान किए हुए हैं। वह रोज की तरह साइकिल से बुधवार की रात करीब 7.30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही सिविल लाइन अग्रसेन चौराहा के पास पहुंचे ही थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। परिजन सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव के पास तेरही से भोजन कर घर लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के बरेहठा गांव निवासी हरि आश्रय उर्फ तिलथी राम (35) बुधवार की रात 7.30 अपने भाई विनय के साथ कबूतरा गांव में आयोजित एक तेरही कार्यक्रम में गए थे। दोनों भोजन कर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही परमानपुर गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस हादसे में हरि आश्रय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें