फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक के विरोध में बैलगाड़ी से जनआक्रोश मार्च निकाला

विज्ञापन
कटानी बाजार से सपा की बैलगाड़ी से निकला जनाक्रोश पैदल मार्च। संवाद
विज्ञापन
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम जनआक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च कटानी बाजार स्थित अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर त्रिपुरारपुर खालसा (महेशपुर) स्थित स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा तक बैलगाड़ी और पैदल निकाला गया। मार्च का नेतृत्व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंचल यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्रीराम यादव ने गैस सिलिंंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर चिंता जताई और इसे आम जनता पर भारी बोझ बताया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। अंत में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र, सामाजिक न्याय व जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। मार्च में इरशाद अहमद, राम सिंगार यादव, सुरेश यादव, दिलवर यादव, शीला यादव, चोलई यादव, तहसीलदार यादव, जयसिंह पटेल, रामधनी यादव, इंद्रासन यादव, भरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें