फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दबंगों ने बरात में दूल्हे से की मारपीट, वाहन पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में रविवार को आई बरात में दबंगों ने दूल्हे के साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी पर पथराव किया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुद अपनी मौजूदगी में सादे समारोह में शादी कराई। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले गुप्ता परिवार ने बेटे की शादी बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रही युवती के साथ तय की थी। तय तिथि रविवार को बरात लेकर परिजन शादीपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे। तभी वहां बाइक सवार दो युवकों ने दूल्हे के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब दूल्हे ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने 4-5 लोगों को मौके पर बुलाया। आरोप है कि इस दौरान सभी ने मिलकर दूल्हे के साथ मारपीट और उसकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसके बाद किसी तरह से दूल्हे के वाहन चालक ने वाहन को वहां निकाला और दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर जान बचाई। इसके बाद जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने खुद मौजूद रहकर शादी कराई।
विज्ञापन

कोट

गांव के कुछ लोगों ने बारातियों की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। शादी करके बारात वापस लौटी है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शैलेंद्र लाल,एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें