फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल की भूमि के अवैध अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर नगर पालिका परिषद के नेवादा अमिलो मे बुधवार देर शाम ताल की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर खाली कराया गया। जिससे अवैध अतिक्रमण कारियो मे हड़कंप मचा रहा। नेवादा अमिलो में बुधवार को भारी सुरक्षा में अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह कि देख रेख में राजस्व निरीक्षक अंबरीश सिंह, अमित कुमार पांडेय की टीम नगरपालिका की जेसीबी के साथ पहुंची। जैसे ही नेवादा में गाटा संख्या 624 लगभग 200 कडी ताल के नाम से अंकित है वहां पहुंचते ही उस पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और जेसीबी मशीन के सहयोग से चार दीवारी को जमींदोज कर दिया गया। इस संबंध में राजस्व निरिक्षक ने बताया कि कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से अतिक्रमण हटाने की बड़ी मुहिम जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी के आदेशों पर की जा रही है जो अनवरत जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें