फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर आतंकवाद सामंतवाद का बना प्रतीक: दुर्गा प्रसाद यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा फैजाबाद गोरखपुर स्नातक क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी करूणाकांत मौर्य का जोरदार स्वागत किया गया। करूणाकांत मौर्य ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो सम्मान मुझे दिया है उसका मौर्य समाज सदा आभारी रहेगा तथा उनके द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर मैं खरा उतरूंगा। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने गांवों में जाति विशेष के लोगों का वोट काट कर बड़े पैमाने पर धांधली करवाया और मतगणना के दौरान सरकार के इशारे पर रिकाउंटिंग कराकर जीतते हुए प्रत्याशियों को हराने का काम किया। सात मई को सभी विधानसभा की बैठक होंगी और जिले से प्रभारी पदाधिकारी बनाकर दसों विधानसभा में भेजा जाएगा। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि योगी सरकार के निर्देश पर धर्म जाति के आधार पर उत्पीड़न व प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। बुलडोजर आंतकवाद व सामंतवाद का प्रतीक हो गया है। पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया। संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया। इस मौके पर रामदुलार राजभर, सगड़ी विधायक डा. एचएन सिंह पटेल, विधायक कमलाकांत राजभर, विधायक रमाकांत यादव, विधायक पूजा सरोज, विधायक अखिलेश यादव, अशोक यादव जिला प्रवक्ता, देवनाथ साहू, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें