फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहाड़पुर-मुकेरीगंज मार्ग पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान बुधवार को भी जारी रहा। नपा की टीम ने बुधवार को पहाड़पुर तिराहे से मुकेरीगंज मार्ग पर सड़क किनारे पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। नपा का बुलडोजर जैसे ही पहाड़पुर तिराहे पर पहुंचा अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। ठेला-खोमचा वाले तो अपनी दुकान लेकर इधर-उधर भागने लगे। पक्के अतिक्रमणों को नपा के बुलडोजर ने ढहवा दिया। नगर पालिका प्रशासन विगत कई दिनों ने शासन के निर्देश पर शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद में जुटी है। प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र में नपा का बुलडोजर गरज रहा है। जिस तरफ भी नपा की टीम ईओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंच रही है, उस तरफ सबकुछ साफ कर दिया जा रहा है। यह अलग बात है कि अगले ही दिन पुन: कुछ अतिक्रमणकारी अतिक्रमण कर ले रहे है। लेकिन नपा की टीम जिस भी क्षेत्र में पहुंच रही है, वहां सड़क की पटरियों, नालियों पर हुए अतिक्रमणों को पूरी तरह से साफ कराने की कवायद कर रही है। ईओ नगर पालिका मनोज कुमार ने बताया कि अभियान सर्वोच्च न्यायालय व शासन के निर्देश पर शुरू हुआ है। जब तक पूरा शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता तब तक अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें